मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा रेफरल अस्पताल मढ़ौरा में इधर के दिनों में ओपीडी में आने वाले रोगियों की संख्या बढ़ गई है । ओपीडी के आगे लम्बी लम्बी लाइन लग रही है और लोग अपनी बारी के आने के इंतजाम में प्रतीक्षा करते दिखते है। बरसात के मौसम की शुरुआत और इधर निकल रही तेज धूप के कारण लोगों के प्रभावित होने की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल आने वाले रोगियों में सामान्य समस्या से प्रभावित नए रोगियों की संख्या अधिक है। ओपीडी चिकित्सक ने बताया की रोगियों में समान्य और सीजनल परेशानियां अधिक है। अस्पताल जरुरी उपचार के साथ कुछ दवाइयां भी रोगियों को उपलब्ध करा रहा है। सोमवार से शुक्रवार तक प्राय: अस्पताल आने वाले समान्य रोगियों की संख्या अधिक रहती है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन