मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र की सड़कों पर इन दिनों बोलेरो और टाटा सूमो सहित अन्य चार चक्का सवार चोर गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह देर रात में सक्रिय हो रहे है और मिलने वाले लोगों के साथ मारपीट कर रुपये मोबाइल छीन रहे है । इनका मुख्य काम गांव टोले से थोड़ा दूर वाले घरों में चोरी की घटना को अंजाम देना भी है। यह गिरोह चार चक्का से पहुंचते है। चोर प्राय: घरों में प्रवेश के लिए छत के सीढ़ी रुम का प्रयोग करते है। फिर घर का मुख्य दरवाजा खोल कर घर के भीतर रखे सूटकेश, अटैची, बक्का गाड़ी पर लाद कर फरार हो जाते है। इस दौरान घर में रखे अलमीरा या अन्य लाकर तोड़कर या खोलकर उसमें भी रखे आभूषण व कीमती कपड़ों पर भी हाथ साफ कर लेते है। बुधवार की रात सलिमापुर शेखटोली में इसी तकनीक से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे कर लाखों रुपये के आभूषण व कपड़े की चोरी कर ली थी। इसी तरह के गिरोह का शिकार मढ़ौरा के तकिना निवासी नीतीश कुमार भी हुआ है। बीती रात गर्मी के कारण नीतीश अपने घर के बाहर चौकी पर सोया था। तभी सूमो गाड़ी से आए अपराधियों ने उसके पास पहुंचे और उसका मोबाइल लेकर भाग निकले। उसके भाई ने इसे देख लिया और भाई को उठाकर बात बताई। मोबाइल चोरी का बात पता चलने पर नीतीश ने बाइक से तुरंत अपराधियों का पीछा किया। इस पर अपराधियों ने उसे असोइयां मस्जिद के पास घेर कर बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग