छपरा (सारण)। ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने तथा साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से जिले में छपरा सदर, मढ़ौरा और सोनपुर तीनों अनुमंडल में अधिकारियों व मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। जिले भर में 300 स्थानों पर 11 सौ पुलिस बल और मजिस्ट्रेट बहाल किये गये है। साथ ही कंट्रोल रूम स्थापित किये गये है। इसी क्रम में सारण जिला अन्तर्गत सोनपुर, पहलेजा ओ0पी0, मढ़ौरा, गौरा ओ0पी, जनता बाजार, सहाजितपुर, गरखा, भेल्दी, मांझी, कोपा, रिविलगंज, भगवानबाजार, नगर एवं मुफ्फसिल, परसा, मकेर, अमनौर, खैरा, नगरा ओ0पी0, एकमा, जनता बाजार, बनियापुर एवं जलालपुर थाना क्षेत्रों में किया गया फ्लैंग मार्च। इस वर्ष ईद-उल-जोहा(बकरीद) पर्व दिनांक- 10.07.2022 से 12.07.2022 तक मनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार सारण जिलान्तर्गत ईद-उल-जोहा(बकरीद) पर्व 2022 के शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को ले विधि-व्यवस्था संधारण, साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से सारण जिलान्तर्गत शांति-व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर थानाध्यक्ष सोनपुर, पहलेजा ओ0पी0, मढ़ौरा, गौरा ओ0पी, जनता बाजार, सहाजितपुर, गरखा, भेल्दी, मांझी, कोपा, रिविलगंज, भगवानबाजार, नगर एवं मुफ्फसिल थाना तथा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक(मु0)/(परि0) एवं संबंधित अंचल पुलिस निरीक्षक, सारण द्वारा सभी संवेदनशील स्थलों/मिश्रित आबादी वाले टोला/मुहल्ला/गाॅव में फ्लैग मार्च किया गया।
अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर कंट्रोल रूम भी बनाए गये हैं, असामाजित तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर
डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी निगाह है और 24 घंटे उसपे नजर रखी जा रही है । कई ऐसे मामले में लोगों को चिन्हित कर पकड़ा गया है। बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी अपने फीडबैक से अधिकारियों को अवगत कराया।बैठक में डीसीएलआर रविशंकर शर्मा, अपर एसडीओ नलिन प्रताप राणा, मढ़ौरा सीओ रविशंकर पांडेय, अपर अंचलाधिकारी रश्मि कुमारी, मढ़ौरा प्रमुख प्रतिनिधि शीला प्रसाद यादव, भाजपा नेता शेखर सिंह,संजय सिंह, राजद नेता विष्णु गुप्ता, मढ़ौरा विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, पूर्व जिप सदस्य बिक्रमा मांझी, मढ़ौरा मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष परमात्मा राय सहित अनुमंडल के कई जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे।
अधिकारियों का मोबाइल रहेगा चालू
एसडीओ ने सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों को अपने सरकारी मोबाइल नंबर को हमेशा चालू रखने का निर्देश दिया। ताकि किसी को सूचना का आदान प्रदान में परेशानी नहीं हो। इस अवसर पर एसडीपीओ इन्द्रजीत बैठा ने भी लोगों को आपसी भाईचारे के रूप में बकरीद मनाने की अपील की । लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति को मदद पहुंचाने एवं पुलिस को त्वरित रुप से सूचित करने वाले व्यक्ति की पहचान कर सोनपुर मेला में सम्मानित करने का भी कार्य प्रशासन की तरफ से किया जाना है।
जनप्रतिनिधियों का भी रहेगा सहयोग
मढ़ौरा अनुमंडल सभागार में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। शनिवार को बैठक की अध्यक्षता कर रहे मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने कहा कि बकरीद का त्यौहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित बुद्धिजीवियों से क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होते हुए बकरीद के अवसर पर आपसी भाईचारा बनाते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील किया । कहा कि साथ ही पूर्व से संवेदनशील जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
हेल्पलाईन नंबर
- जिलाधिकारी 9473191267
- आरक्षी अधीक्षक 9431822989
- एसडीओ सदर 9473191269
- मढौरा एसडीओ 9473191270
- सोनपुर एसडीओ 9473191271
- छपरा डीएसपी 9431800075
- मढ़ौरा डीएसपी 9431800074
- सोनपुर डीएसपी 9431800073



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग