छपरा (सारण)। संतोष कुमार, भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा सारण जिला के सभी थानान्तर्गत लंबित कुर्की के निष्पादन हेतु संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ अंचल पुलिस निरीक्षक/ पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक (परिक्ष्यमान) के नेतृत्व में टीम गठन कर ‘‘विशेष समकालीन अभियान’’ का अयोजन किया गया। इस दौरान गठित टीम द्वारा सारण जिला के पानापुर, एकमा, रिविलगंज, मढौरा, भगवान बाजार, डोरीगंज, मकेर, दाउदपुर, मुफ्फसिल, दिघवारा एवं नगर थानान्तर्गत विडियोग्राफी/ फोटोग्राफी के साथ विधि सम्मत कुल-22 कुर्की का निष्पादन कराया गया तथा कुर्की के 12 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग