मढ़ौरा (सारण)। गौरा ओपी क्षेत्र के सलिमापुर से शेखटोली में बुधवार की देर रात हुई चोरी की घटना को लेकर पीड़ित महिला ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है ।प्राथमिकी में कहा है कि रात के डेढ़ बजे आवाज आने पर जब वह छत से नीचे गई तो देखा कि उसके घर का सामान लेकर तीन आदमी गाड़ी में चढ़ कर भाग रहे हैं। जब उसने अपने घर के भीतर देखा तो घर से तीन बक्सा एक अटैची गायब थी । महिला शाहजहां खातून ने कहा कि चोर उसके घर से 20 हजार नगद सहित सोना चांदी के आभूषण, कपड़ा और बर्तन चोरी करके ले गए है । मामले में पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग