तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के जैथर गांव में दादी को डायन कहने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने पोते को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल रंजीत कुमार सिंह का सदर अस्पताल छपरा से आए फर्दब्यांन के आलोक में शनिवार की तरैया थाने में 08 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमे संजय सिंह,गुड्डू सिंह,उदय सिंह,शंभु सिंह,शहदेव सिंह, टिंकू सिंह, कुंदन सिंह एवम अंकित सिंह को आरोपित किया गया है। पीड़ित का कहना है की उक्त लोग उसके दादी को डायन कहकर गाली गलौज कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग