राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। कुतुबपुर दियारा में भी स्वर्गीय भिखारी ठाकुर के घर पर स्थित प्रतिमा पर गरखा के विधायक सुरेंद्र राम के साथ अन्य गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर स्वर्गीय भिखारी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया एवं उनके प्रतिमा के पास बैठकर उनको याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की। वहीं उनके द्वारा रचित एवं प्रस्तुत नाट्य रचना गबरघिचोर एवं विदेशिया नाटक का भी मंचन किया गया। जिसमें बिहार के प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं दिघवारा निवासी महेश स्वर्णकार के साथ जिला स्कूल के शिक्षक प्रियंका जी के द्वारा प्रस्तुति दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग