राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र जयथर गांव में एक वृद्ध महिला को डायन कह कर प्रताड़ित कर रहे लोगों का विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में रंजीत कुमार सिंह द्वारा छपरा सदर अस्पताल में दिए गए फर्द बयान के आधार पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें संजय सिंह, गुड्डू सिंह, उदय सिंह, शम्भू सिंह, शनददेव सिंह, टिंकू सिंह, कुंदन सिंह और अंकित सिंह को आरोपित किया गया है। आरोप है कि उनकी दादी बच्चा कुंअर को डायन कह कर प्रताड़ित कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आये परिवार के अन्य सदस्य तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान गले से सोने की चेन छीन लिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग