मढ़ौरा में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु भाजपा नेता ने चलाया जागरूकता अभियान
मढ़ौरा(सारण)। कोरोना वैंश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँव में भाजपा नेता नागेन्द्र राय के द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कोरोना महामारी के संक्रमण से बचने के लिए मास्क का भी वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में भाजपा नेता नागेन्द्र राय के प्रतिनिधि के तौर पर धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से आज पूरा देश तबाह है। इस खतरनाक बीमारी से बचाव हेतु उपायों एवं महामारी में सरकार के दिशा निर्देश का पालन करने के प्रति विक्टोरिया बाजार सिहोरिया, माया टोला, हसनपुरारा पोखरा,सहित अन्य गाँवो में डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में लग रहे बाजारों में बिना मास्क के घुम रहे बुर्जुग, नौजवान, महिलाओं एवं बच्चों के बीच कोरोना से बचाव हेतु मास्क वितरण किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग