कटहरीबाग में 10 दिनों से जला है पानी टंकी का मोटर, 50 हजार की आबादी प्रभावित
छपरा(सारण)। शहर के कटहरी बाग महारानी स्थान स्थित पानी का मोटर पिछले 10 दिनों से जला पड़ा है। जिससे करीब 50 हजार से अधिक आबादी प्रभावित है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि कटहरी बाग महारानी स्थान स्थित पानी टंकी का मोटर पिछले 10 दिनों से जला पड़ा है, विभाग को बार-बार कहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। एक तरफ लोग करोना से लड़ रहे हैं तो दूसरी और पानी की संकट से भी लड़ रहे हैं। इस दोहरी मार का कई वार्ड के लोग सजा भुगत रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो इसी पानी टंकी से लोगों की दिनचर्या शुरू होती है, मोटर जलने से अब लोग आस-पास के चापाकल से पानी भरने को मजबूर है। पानी की सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने डीएम से अविलंब इस पर कार्रवाई करने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग