राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

11.07.2022, दिन सोमवार, आज का दैनिक राशिफल, राष्ट्रनायक न्यूज के साथ

🚩 दैनिक राशिफल 🚩

आज तारीख है 11 जुलाई 2022 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा।यदि आपके पास कोई प्रॉपर्टी पड़ी हैं तो उसे बेचने का ख्याल मन में आ सकता है। ऐसे में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार अवश्य कर ले।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। घर में खुशी का माहौल तो रहेगा लेकिन आपके शत्रु इसका लाभ उठाने का सोचेंगे। इसलिये थोड़ा सतर्क रहे और घर की बाते बाहर कहने से बचे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 1
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मन एक जगह एकाग्रचित्त करने में परेशानी होगी जिस कारण काम भी जल्दी नहीं बनेंगे। घर में कोई धार्मिक कार्य होने की संभावना है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।अपने पार्टनर को कुछ समय दे अन्यथा दूरियां और बढ़ जाएगी। मन में किसी प्रकार की दुर्भावना को ना आने दे जो गलतफहमी पैदा करेगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 8

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी पुराने प्रोजेक्ट के काम को फिर से शुरू करने का विचार मन में आ सकता हैं और आप इसके लिए कुछ नया प्लान भी कर सकते हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 6

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा।कही निवेश करने का सोच रहे हैं तो बिल्कुल ना करें। आज के दिन यदि कहीं पैसा लगाते हैं तो उसके डूब जाने की आशंका ज्यादा है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। घर में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती हैं लेकिन आप धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति बिगड़ने की बजाए संभल जाएगी। इसलिये संयम से काम ले।

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 9

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ हैं। ऐसे में अपने चारो ओर नज़र बनाए रखे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 6

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। यदि आप किसी काम से बाहर जाते हैं तो वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरते खासकर मोड़ पर। साथ ही बाहर का खाना भी ना खाए।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 7
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं।आर्थिक मामलों में आपको अपने दोस्तों का साथ मिल सकता हैं जिससे आपकी बहुत हद तक सहायता होगी। किसी दोस्त के साथ आपके घनिष्ठ संबंध भी स्थापित हो सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 3

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ हैं। आप अपने पार्टनर के लिए आज के दिन कुछ नया करने का प्रयास अवश्य करे।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 2

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा।किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती भारी पड़ सकती हैं और आप भी यूँ ही किसी के साथ अपनी निजी बाते साँझा करने से बचे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺
संजीत कुमार मिश्रा, ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847