संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। कराह पंचायत अंतर्गत इब्राहिमपुर स्थित अम्बेडकर भवन को अंचलाधिकारी ने रविवार को अतिक्रमणमुक्त कराया। अंचलाधिकारी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उक्त भवन को अतिक्रमित कर अपना कब्जा जमाया गया था। जिसको लेकर लोगों ने शिकायत की थी। साथ ही जन सुरक्षा मंच के सदस्य भी अतिक्रमण मुक्ति को लेकर प्रयासरत थे। जिसको लेकर रविवार को जांच-पड़ताल कर उक्त करवाई करते हुए भवन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया। मौके पर स्थानीय मुखिया अरूण दास, पूर्व मुखिया श्रवण कुमार, रवींद्र कुमार राम, धर्मेंद्र बैठा, शिव कुमार राम, अशोक मुसहर आदि उपस्थित थे। इधर अंबेडकर भवन को अतिक्रमण से मुक्त कराए जाने पर जन सुरक्षा मंच के सदस्यों ने अंचल अधिकारी को धन्यवाद दिया है।

फोटो(अतिक्रमण हटवाने में लगे अंचलाधिकार।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग