संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। एक तरफ ऊर्जा बिभाग सूबे के सभी इलाको में चौबीसो घंटे बिजली प्रदान करने की दावा करती है,तो दूसरी तरफ बिजली की लचर आपूर्ति को लेकर सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे है। उपभोगताओं का कहना है की चिलचिलाती धूप और उमस भरी भीषण गर्मी में बिजली की आँखमिचौली शुरू होने से परेशानी बढ़ने लगी है। दिन हो या रात कभी भी बगैर किसी सूचना के घंटो बिजली गुल हो जाती है। जो परेशानी का सबब बना हुआ है। तीन-चार दिनों से तो स्थिति और भी बदतर हो गई है। दिन की बात कौन कहे रात्रि पीक आवर में भी लगातार दो-तीन घंटे तक कि बिजली कटौती जारी है।जिस वजह से लोगो को बिजली उपकरणों का पूरा-पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। सुरेश राय, अमजद हुसैन, संतोष राय, काशी पांडेय सहित दर्जनों उपभोगताओं का कहना है,की हजारो रूपए खर्च कर गर्मी से निजात पाने के लिए कूलर, पंखा, एसी आदि की खरीददारी की गई जो शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। शाम के समय और रात में बिजली गुल रहने से सबसे ज्यादा परेशानी गृहणिओ एवं स्कूली बच्चों को हो रही है। इधर स्मार्टफोन धारक उपभोगताओं का कहना है की बिधुत की लचर आपूर्ति से बार- बार मोबाईल का बैट्री डाउन होने से बात- चित सहित कई आवश्यक कार्य बाधित हो जा रही है। उपभोगताओं का कहना है कि बिजली कटौती को लेकर विभाग द्वारा जारी किए गए नंबरों मसलन ग्रिड, जेइ आदि नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया जाता है, तो प्रायः सभी नंबर बंद पाए जाते है। ग्रिड पर कार्यरत कर्मियों ने बताया कि मेन ग्रिड चैनपुर से पवार फेल होने के कारण एक सप्ताह से ऐसी स्थिति उतपन्न हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग