राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। लम्बी बीमारी के बाद आखिर का० सारगंधर जी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।कल ही 9 – 7- 2022 को रात्रि 9 बजे उनका देहान्त हो गया। खेतिहर मजदूर युनियन के स्थापना काल से बिहार राज्याध्यक्ष, वर्तमान उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव तथा सी. पी. आई (एम) के विगत राज्य सम्मेलन तक राज्य सचिवमांडल के सद्स्य थे का० सारंगधर जी। पिछले कई दशक तक उन्होंने राज्य केन्द्र में रह कर ही पार्टी की सेवा की। वर्तमान माकपा राज्य कार्यालय (जमाल रोड पटना) से लगभग तीन वर्ष पहले वो अपने घर चले गये। दो बार हार्ट अटैक के बाद उनका स्वास्थ्य तेजी से गिर रहा था। उनकी तथा उनके परिवार की इच्छानुसार पार्टी ने भारी मन से अपने प्रिय साथी को, उनके पैत्रिक गाँव शाहकुंड जिला भागलपुर रुख्सत कर दिया।फिर वो पटना लौट कर नहीं आ पाये। विगत मई महीने में राज्य सचिव का० ललन चौधरी,का० देवेन्द्र चौरसिया, का० दीपक और मैं उनसे मिलने शाहकुंड गये थे। तब तो हमलोगों को ये आभास भी नहीं हुआ कि कामरेड इतना जल्दी छोड़ कर चले जायेंगे।विस्तर पर लेट कर ही उन्होंने हमलोगों से बात किया। सभी का हाल समाचार लिया।बहुत खुश थे उस दिन। बहुत दिन तक जीवित रहेंगे, यह तो हमलोगों ने नहीं सोचा ।पर इतना आनन फानन है, यह भी नहीं सोचा था। का० सारंगधर जी एक सच्चे और अच्छे कम्युनिस्ट थे। उनके व्यक्तित्व में, आज के कामरेडों को शिक्षित करने लायक कई विशेषताएँ मौजूद थीं। कभी बाद में उनकी चर्चा की जायेगी।
फिलवक्त……………. अश्रुपूर्ण नेत्रों से उनकी तस्वीर को निहारते हुए उन्हें दिल की गहराईयों से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। जाने वाले को कौन रोक सकता है, लेकिन उनकी यादों को रोक लेने का अख्तियार तो है ही!
बहुत जल्दी है तुमको जाने की सोचा नहीं हमने।
कभी ख्वाबों भी आ जाओ के दीदार हो जाये।।
आखिरी लाल सलाम,

अहमद अली


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग