नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय अरविन्दनगर के वर्ग आठ का छात्र के साथ मारपीट करने का मामला में प्रकाश में आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्बेला गांव निवासी भोला राय के पुत्र प्रिंस कुमार मध्य विद्यालय अरविन्दनगर में वर्ग आठ का छात्र है बीते शुक्रवार को छुट्टी के समय अंडा वितरण हो रहा था इसी क्रम में प्रिंस भी एच एम से अंडा मांगने आया तो एचएम ने क्लास रूम में ले जाकर प्रिंस की पिटाई कर दी जिससे उसके पैर में जख्म हो गया है इस आलोक में प्रिंस के पिता ने डी एम,बीडीओ,बीईओ,डीईओ सहित अन्य शिक्षा पदाधिकारी तक आवेदन देकर करवाई करने की मांग की है। इस सम्बन्ध एचएम सुनील कुमार राय से पूछे जाने पर बताया कि शुक्रवार के दिन प्रिंस स्कूल ही नहीं आया था मारपीट का सवाल ही नही उठता है वह स्कूल से बाहर किससे मार खाया वह तो खुद बतायेगा औ आरोप बिल्कुल निराधार है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग