राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। थाना क्षेत्र के कपशहर गांव में कुर्बानी के पूर्व संध्या गांव में उस समय चीख पुकार से माहौल गूंज उठा। जब सड़क दुर्घटना में घायल एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत होने की सूचना परिजनों को मिली। मृतक वृद्ध व्यक्ति कपशहर निवासी यूनिस मियां बताया जाता है। घटना के संबंध में पुत्र मुबारक मियां ने बताया कि शुक्रवार की शाम बकरी चराने गये थे। परसा मकेर मुख्य पथ पर अंजनी उत्तर टोला के समीप सड़क किनारे बकरी को हटाने के लिए गए तब तक तेज और अनियन्त्रित गति से आ रही अज्ञात ट्रक ने रौद दिया। जिससे बुरी तरह घायल हो गया।घायल अस्वस्थ में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र मकेर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार के लिए छपरा रेफर कर दिया गया। शनिवार को देर शाम पटना ले जाने के क्रम में मौत हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग