राष्ट्रनायक न्यूज।
रसुलपुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के असहनी स्थित सदाशिव मंदिर में पिछले सात दिनों से चल रहे प्रतिष्ठातमक यज्ञ रविवार को पूर्ण आहुति के साथ समापन हो गया। यज्ञ में कस्बा के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मंदिर में कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों साधु समाज से जुड़े संतों व ग्रामीणों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर का कार्यभार देख रहे पंडित रंजन कुमार द्विवेदी उर्फ पप्पू द्विवेदी ने बताया कि चार जुलाई से नौ जुलाई तक विद्वानों द्वारा हवन आरम्भ किया गया था, जो सात दिन तक निर्बाध रूप से चलते हुए संपन्न हो गया।पूरे सात दिन तक मंदिर प्रांगण में कस्बावासियों की श्रद्धा व आस्था के चलते पूजन कार्यक्रम करवाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग