राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के तरैया बाजार पर स्थानीय गायकों व कलाकारों द्वारा रविवार को भोजपुरी के शेक्सपियर लोक कवि भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाया।कार्यक्रम का आयोजन दूरदर्शन गायक अनुलाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया।भिखारी ठाकुर की तस्वीर पर कलाकारों व गायकों तथा उपस्थित अन्य लोगो ने पुष्प अर्पित किया। साथ ही संगीत के माध्यम से दूरदर्शन गायक अनुलाल लाल श्रीवास्तव,गायक कुमार सत्येन्द्र, सबीता शर्मा,जीतू ज्वला,काजल अनमोल, बेतिया परसुराम परदेसी,विक्टर बिहारी, रौशन तिवारी,अनिल राम,सच्चितानंद राय राय,मुजफ्फरपुर के मनीष माही ने भिखारी ठाकुर की रचित रचना पर प्रकाश डाला।मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रीति कुमारी, जिला परिषद हरिशंकर सिंह,बीडीसी प्रतिनिधि आनंदमोहन सिंह आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग