अरूण कुमार तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। कोंध पंचायत के पूर्व मुखिया सह एमएलसी प्रतिनिधि धनंजय सिंह एवं बीडीसी प्रतिनिधि रूपेश साह के नेतृत्व में सोमवार को शिवभक्तों का दल नेपाल के काठमांडू के लिए रवाना हुआ।पूर्व मुखिया ने बताया कि सभी शिवभक्त सबसे पहले काठमांडू के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। बाद में नेपाल के पोखरा एवं जनकपुर जैसे दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। वापसी के क्रम में भक्त अरेराज एवं थावे स्थित मां भवानी दर्शन करेंगे। शिवभक्तों के दल में चुन्नू ओझा, हेमनारायण सिंह, पशुपतिनाथ ओझा, प्रणव सिंह, राकेश प्रसाद आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग