नयागांव (सारण)। एसीबीआई गोला बाजार की शाखा में एक निवेशकर्ता के उसकी सही परिपक्वता राशि नहीं मिलने पर इसकी शिकायत बैंक के वरीय पदाधिकारी से की गई। आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना के बाद उक्त बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सह सीपीआईओ ने संबंधित शाखा को उक्त निवेशकर्ता को 4639 रुपए वापस लौटाने की बात कही है। इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता भरपुरा के शमीम अख्तर ने बताया कि मेरे पिताजी मोहम्मद रहमान ने वर्ष 2010 में उक्त शाखा में 2 लाख 114 माह के लिए निवेश किया था। जिसकी परिपक्वता राशि संबंधित शाखा ने कम दिया था। इसे लेकर उक्त शाखा के क्षेत्रीय प्रबंधक सिवान से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी गई थी। शमीम अख्तर ने बताया कि इस राशि से भी वह संतुष्ट नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग