पानापुर (सारण)। थाना के पड़ोस में स्थित बीआरसी के सामने से उत्क्रमित मध्य विद्यालय पानापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार की हेलमेट सहित बाइक चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार सीवान जिले के निवासी हेडमास्टर संतोष कुमार स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए निकले। उन्होंने अपनी बाइक बीआरसी के दरवाजे पर मौजूद अमरूद के पेड़ की छांव में लगाया था। जब वे अमरूद के पेड़ के पास पहुंचे तो देखा कि बाइक गायब है। फिर खोजबीन शुरू हुई। लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चल सका। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग