छपरा (सारण)। सांसद राजीव प्रताप रूडी के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से सदर प्रखंड के डोरीगंज के भैरोपुर निवासी किडनी रोगी संजय शर्मा की पत्नी प्रिती शर्मा को क्षेत्र के भाजपा नेता सह जिला परिषद प्रतिनिधि अजय मांझी,सदर पूर्वी मंडल के अध्यक्ष हरेश्वर सिंह ने संयुक्त रुप से एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से राजकुमार प्रसाद,विनय कुमार,भीम राय, विवेक कुमार आदि लोग उपस्थित थे। सांसद के इस प्रयास को परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की है। लोगों ने कहा कि अब पीड़ित को काफी मदद मिलेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग