राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

12.07.2022, दिन मंगलवार, आज का दैनिक राशिफल, राष्ट्रनायक न्यूज के साथ

🚩 दैनिक राशिफल 🚩
आज तारीख है 12 जुलाई 2022 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। छात्रों का मन आज पढ़ाई में कम और रचनात्मक कार्यों में ज्यादा लगेगा। वे कुछ ऐसा करने का प्रयास कर सकते हैं जिससे उनके मन को खुशी मिले।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा।जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें आज किसी से एक अच्छा मार्गदर्शन मिल सकता हैं जो उनका करियर बनाने में सफलता दिलाएगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 7

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।किसी अपने की बात दिल पर लग सकती हैं जिस कारण आपका मन उदास सा रहेगा। ऐसे में कुछ समय ले और शांत मन से उनसे बात करे ताकि दूरियां बढ़े नही।

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 5

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। अपनी जॉब को लेकर चिंता सताएगी और आप किसी नयी जॉब की तलाश में रहेंगे। ऐसे में अपने मन को शांत करें और सोचे कि आपका लक्ष्य क्या है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 3

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी और सभी मिलकर एक-दूसरे के साथ मीठी यादे साँझा करेंगे। ऐसे में आप बाहर से समोसे भी ले आए तो माहौल और भी खुशनुमा हो जाएगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे।अपने काम को लेकर आपका रुझान कम होगा और आप अपना कुछ नया शुरू करने का विचार कर सकते हैं लेकिन इस बारे में पहले गहनता से विचार अवश्य कर ले और फिर ही कोई निर्णय ले।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 1

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी।मन बाकि दिनों के अपेक्षाकृत शांत रहेगा और मानसिक शांति का अनुभव होगा। प्रभु भक्ति में भी मन लगेगा और कई अनसुलझे प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।यदि आपके विवाह को हुए पांच साल से कम का समय हुआ हैं तो आज के दिन अपने पार्टनर के लिए कुछ नया करने का प्रयास करें क्योंकि आज का दिन आप दोनों के लिए अत्यंत शुभ हैं।

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 8

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे।पिछले एक वर्ष में किसी मित्र के साथ कोई अनबन हुई हैं या वह आपसे नाराज़ हैं तो आज के दिन उससे बात करने का विचार मन में आ सकता है और दोस्ती पहले के जैसी ही सकती है।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 6

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी।मानसिक रूप से कुछ तनाव होने की आशंका है। इसलिये आपका स्वभाव अपेक्षाकृत थोडा चिढ़चिढ़ा होने की संभावना हैं जिस कारण रिश्तों में थोड़ी कटुता आ सकती हैं। अपनी वाणी को नरम रखे व शब्दों का चुनाव सही ढंग से करे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।परिवार में यदि आपके कोई छोटे भाई-बहन हैं तो वे आपसे किसी चीज़ की अपेक्षा करेंगे। ऐसे में उन्हें समझने का प्रयास करे या फिर उनसे बात करे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 5

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।व्यापार में कुछ घाटा हो सकता हैं लेकिन उस पर ज्यादा ध्यान ना दे क्योंकि कुछ ही दिनों में उसकी भरपाई भी हो जाएगी। इसलिये मन को शांत रखे और अपने काम पर ही ध्यान दे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 9

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺
संजीत कुमार मिश्रा, ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

You may have missed