अरूण कुमार तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर प्रखंड के सतजोड़ा बाजार स्थित आइआइटी एमएस ट्यूटोरियल के छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली। संस्था के डायरेक्टर नीरज कुमार एवं शिक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने भारत के सर्वांगीण विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण पर रोक लगाने के स्लोगन के साथ प्रभातफेरी निकाल लोगो को जागरूक किया। कंट्रोल पॉपुलेशन, सेव नेशन के उद्देश्य से निकाले गये इस जनजागरूकता रैली को लोगो ने भरपूर सराहना की। लोगों का कहना था कि जनसंख्या नियंत्रण कर ही समृद्ध भारत की परिकल्पना की जा सकती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग