अरूण कुमार तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखंड के जीपुरा गांव निवासी आलोक कुमार ने जेइइ मेंस परीक्षा में 95 परसेंटाइल लेकर गांव एवं प्रखंड का नाम रौशन किया है। प्राथमिक विद्यालय जीपुरा मे कार्यरत पंचायत शिक्षिका पूनम कुशवाहा एवं भूतपूर्व सैनिक वीरेंद्र कुमार के पुत्र आलोक कुमार ने बिहार बोर्ड से इंटर परीक्षा मे भी 436 अंक लाकर नाम रौशन किया था। आलोक की सफलता पर शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है। बधाई देनेवालो मे माले नेता एवं पूर्व मुखिया सभापति राय, शिक्षक सुभाष प्रसाद, कुमारी प्रभावती आदि शामिल है।

आलोक का फाईल फोटो


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग