राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने तीन पीस अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही धंधे में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया। एसआई भरत राय के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि गस्ती के दौरान थाना क्षेत्र के शेखपुरा शिवमंदिर पोखरा के समीप एक दुकान में छापेमारी की गई। जहाँ बगल में खड़ी बाइक की डिक्की से 180 एमएल के तीन पीस ब्रांडेड कंपनी के अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।जिसके बाद बाइक और शराब को जब्त कर धंधेबाज की खोजबीन शुरू की गई तो दुकान में छिपे शेखपुरा निवासी व शराब कारोबारी राजन कुमार को बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग