राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड के नचाप गांव स्थित राम जानकी मंदिर के परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के अम्बेडकर नगर के जिला कार्यवाह अजय कुमार दुबे ने अपने बौद्धिक सत्र के संबोधन में कहा कि भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए हम सभी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को प्रबुद्ध बनाने का काम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना काल 1925 से ही करती आ रही है। वहीं जिला सम्पर्क प्रमुख बलवंत सिंह ने कहा कि प्रजातंत्र की सफलता की जिम्मेदारी प्रबुद्ध नागरिक के कंधों पर होती है। आज राष्ट्र जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है, उसका समाधान आरएसएस की शाखा से ही संभव है। भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि संघ अपनी शाखा के माध्यम से अपने स्वयंसेवकों में धरती को माता के समान सम्मान देने संबंधी गुणों को उतारना चाहती है। साथ ही इस धरती पर बसने वाले सभी लोगों में बंधु-बांधव की भावना विकसित करती है। इस दौरान भगवा झंडा के समक्ष सभी लोगों ने सलामी देकर अपनी गुरु दक्षिणा अर्पण किया। इस मौके जिला सम्पर्क स्वयंसेवक बलवंत सिंह, एकमा खण्ड कार्यवाह आलोक सिंह, भाजपा मांझी पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, विभूति नारायण तिवारी, विक्की सावन, निरोज सिंह, अमित सिंह, रवि सिंह, मनोज सिह, अशोक सिंह, विमलेश सिह, शम्भु प्रसाद, अभय मिश्रा आदि शामिल रहे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी