राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डेवढ़ी गांव में तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब बरामद किया है। इस संबंध में पीएसआई प्रवेश कुमार ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली कि डेवढ़ी गांव में भूखल मांझी की पत्नी गीता देवी चोरी-छिपे शराब की बिक्री कर रही है। सूचना सत्यापन के लिए जब मौके पर पहुंचे तो पुलिस के आने की भनक लगते ही वह ही फरार हो चुकी थी। जब उसके घर के पास छापेमारी किया गया तो घर के बगल से एक गैलन में 20 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। पुलिस मामले में महिला धंधेबाज गीता देवी पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग