राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचभिंडा गांव में तरैया बाजार पर कंप्यूटर क्लास करने आई एक नाबालिग युवती का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अपहृता की मां ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि उनकी पुत्री प्रतिदिन साइकिल से तरैया बाजार स्थित एक निजी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में कंप्यूटर का सीखने के लिए आती थी। गत 9 जुलाई को सुबह में वह कंप्यूटर क्लास करने के लिए साइकिल से अपने घर से तरैया बाजार आई लेकिन संध्या तक वह घर नहीं पहुंची। जिसके बाद वे लोग काफी चिंतित हुए और खोजबीन शुरू किये लेकिन रात्रि तक उसका कहीं अता पता नहीं चला। थकहार कर अगले दिन पुलिस को सूचना दिये। महिला ने अज्ञात व्यक्तियों पर अपनी पुत्री का अपहरण कर लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कांड के अनुसंधान में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग