राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर घटना और दुर्घटना में दो महिला समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तरैया बाजार पर वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के सिंगहरा गोविंदपुर गांव निवासी प्रमोद साह की पत्नी रीना देवी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वही आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में भेड़िया नारायणपुर के भरत सिंह की पत्नी राधिका देवी तथा गलिमापुर के सुमेर राय के पुत्र रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने राधिका देवी को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधा


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग