राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के तरैया पंचायत के वार्ड संख्या-11 में नल जल योजना का पाइप क्षतिग्रस्त व जमीनदाता की मनमानी से आमजन काफी परेशान है। जिस कारण वार्ड क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल नही मिल पा रहा है। इस सम्बंध में वार्ड सदस्य राजन कुमार ने तरैया बीडीओ को एक लिखित शिकायत प्रतिवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि मेरे वार्ड में पीएचडी द्वारा नल जल योजना की टंकी पूर्व वार्ड सदस्य के निजी जमीन में बनाया गया है। पूर्व वार्ड सदस्य के द्वारा मनमानी तरीके से पानी की सप्लाई किया जाता है। पूर्व वार्ड सदस्य व जमीनदाता के द्वारा ग्रामीण जनता को बोला जाता है कि हम अपने जमीन में लगाये है, इसका मालिक हम है तथा जनता के साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाते है। वार्ड सदस्य राजन कुमार ने इसकी जांच कर वार्ड क्षेत्र के ग्रामीण जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। शिकायत प्रतिवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में उपमुखिया प्रतिनिधि नंदन कुमार तिवारी, वार्ड सदस्य राजन कुमार, मनोज साह, रंजन साह, धर्मेन्द्र साह, सोनू आलम, सलीम अंसारी, नागेन्द्र गुप्ता, उषा देवी समेत अन्य ग्रामीण शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग