राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के शामपुर – राजवारा गांव से होकर गुजरने वाली सारण तटबंध पर सोमवार की दोपहर बाद एक टेम्पू की ठोकर से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक मसरख थाना क्षेत्र के गलिमापुर निवासी अलीशेर अंसारी का पांच वर्षीय पुत्र फैयाज हुसैन बताया जाता है। मृत बच्चा शामपुर – राजवारा गांव निवासी गफूर साईं का नाती है। जानकारी के अनुसार गंडक बांध के रास्ते टेम्पू चालक काफी तेजी में जा रहा था कि बच्चे को ठोकर मार दिया। टेम्पू की ठोकर से बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर तरैया प्रखंड प्रमुख प्रीति कुमारी के प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुए शव को तरैया थाना भेजवाया। मृत बच्चे के परिजनों व ग्रामीणों ने टेम्पू चालक को बंधक बना लिया था। सूचना पाकर तरैया थाना पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के चुंगल से टेम्पू चालक को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंची। मुखिया सुशील सिंह ने मृत बच्चे के परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग