राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव में एक बन्द घर में हुई चोरी कांड में पीड़िता ने अपने चार को पड़ोसियों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।इस संबंध में हरखपुरा निवासी सरोज सिंह की पत्नी सरिता देवी ने चोरी के मामले पांच पड़ोसियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें हरखपुरा गांव के चंदन सिंह,मैनेजर सिंह,पप्पू सिंह, दीपक सिंह तथा मसरख थाना क्षेत्र के सुभाष मांझी सहित अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उन्हें 29 जून को ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि उनके पैतृक घर हरखपुरा में चोरी हो गई है। जब वह पंजाब के जलंधर से गांव आई तो देखी की घर में रखे गोदरेज को तोड़कर कर आभूषण व नगदी समेत कुल नौ लाख की चोरी उक्त सभी के द्वारा कर ली गई है।ज्ञातव्य हो की आरोपी चंदन सिंह ने भी पूर्व में अपने पिता की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग