राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। थाना क्षेत्र के कचनार गांव में सोमवार की सुबह एक बच्ची की मौत कुंआं में डुबने से हो गयी। मृतका सोनाक्षी कुमारी (10) वर्ष राजू सिंह की पुत्री थी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोनाक्षी कुमारी सोमवार की सुबह घर के पास ही फुल तोड़ने गयी थी। जहाँ पैर फिसलने के कारण बगल स्थित कुंआ में जा गिरी। बच्ची के कुंआं में गिरने के सुचना मिलते ही घर-परिवार के सदस्य सहित काफी संख्या में आसपास के लोग वहाँ जुट गये तथा बच्ची को कुंआ से निकालने का प्रयास में जुट गये। काफी मशक्कत के बाद बच्ची को कुंआ से बाहर निकाला गया। लेकिन तबतक बच्ची की मौत हो गई थी। बच्ची के शव से साथ लिपटकर परिजन दहाड़ मारकर रोने चिल्लाने लगे। जिससे पुरा माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि जिस कुंआ में बच्ची गिरी वह काफी गहरा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग