प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जेपीविवि के कुलपति प्रोफेसर फारूक अली की अध्यक्षता में सोमवार वर्चुअल मोड पर विश्व जनसंख्या दिवस पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। अपने उद्घाटन भाषण मे कुलपति ने कहा कि बहुत पहले हम दो और हमारे तीन को अपनाया जाता था। बाद में सरकार ने हम दो हमारे दो की घोषणा किया। उन्होंने ने कहा कि शुरुआत अपने से ही होती है। उन्होंने महिला शिक्षा को जन संख्या नियंत्रण का मुख्य कारक बताते हुए कहा कि महिलाओं की साक्षरता दर जितनी बढ़ती जाती है, उतना ही जनसंख्या नियंत्रण अधिक होता है। महिलाएं जब अधिक शिक्षित हो जाती हैं तो स्वतः ही उनमें जागरुकता बढ़ जाती है। प्रोफेसर हरिश्चंद्र ने कहा कि इस बार का 2022 का थीम है, जनसंख्या दिवस का 8 विलियन की दुनियां। सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर-अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना। डॉक्टर सैयद रजा,अध्यक्ष स्नातकोत्तर इतिहास विभाग ने कहा कि गरीबी और नागरिक अधिकारों की जानकारी नही होना ही जनसंख्या बढ़ने का मुख्य कारण है। डॉक्टर शेफाली ने गरीबी को जनसंख्या वृद्धि का मुख्य कारण माना। डॉक्टर रीता प्रधानाचार्या, विद्याभवन महिला महाविद्यालय सीवान ने कहा कि महिलाओं को, बच्चियों को और अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रोफेसर अशोक कुमार, डॉक्टर नवलेश कुमार सिंह, छोटू कुमार, नीतेश कुमार, प्रियंका कुमारी,डॉक्टर अर्चना साह


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग