नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। नाबालिग को गलत नियत से अपहरण करने के मामले में पिता ने पांच लोगों को नामजद आरोपी बना बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार दरियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण गलत काम करने के नियत से कर लेने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर अपहृत किशोरी के पिता थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे कुल 5 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। दिए गए आवेदन में उसने बताया है कि उसकी पुत्री परसा बाजार समान खरीदने गई थी जिसके बाद सुराग नहीं मिला। इसी बीच खोजने के क्रम में पता चला कि सराय साहो गांव निवासी विक्की कुमार, सराय मुज्जफर निवासी अभिषेक कुमार व वैशाली जिला के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जफरवाद निवासी गुलशन कुमार जो ललन राय का साला का पुत्र है इन लोगों ने अगवा कर लिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग