नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिचारी का आकस्मिक निधन से स्वास्थ्य केंद्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गई। जानकारी के अनुसार दरियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिचारी 51 वर्षीय रंजीत कुमार सिंह का आकस्मिक मौत मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गया ।जिसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक सहित कर्मी में शोक की लहर दौर गई। वहीं परिजन में कोहराम मच गई। मृतक का पार्थिव शरीर रविवार की देर रात एरोप्लेन से पटना एयरपोर्ट आया। जहां से हॉस्पिटल के एम्बुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां शव को रख दो मिनट का मौन धारण के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिसके उपरांत पार्थिव शरीर को दाह संस्कार के लिए आमी घाट ले जाया गया। मृतक पर ही पूरा परिवार आश्रित था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग