राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। अंचल कार्यालय में सोमवार को राजस्व पदाधिकारी के पद पर रुचि कुमारी योगदान की। इस दौरान सीओ चंद्रशेखर कुमार बीडीओ प्रमोद कुमार, कमलेश कुमार सिंह समेत अन्य कर्मियों ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। रुचि कुमारी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का निदान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार ससमय कार्य निष्पादन कर जनता को सहुलियत पहुंचने का आश्वासन दिया। सीओ ने बताया कि गत दो माह से राजस्व पदाधिकारी का पद रिक्त था। राजस्व पदाधिकारी राज कुमार का बीपीएसी परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बेगूसराय में स्थानांतरित हो गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग