राष्ट्रनायक न्यूज।
रसुलपुर (सारण)। सच ही कहा गया है दुःख में जो साथ देता है वहीं सच्चा मित्र होता। कहने के लिए रसूलपुर सहित आसपास के दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु साथ थे पर संकट में घायल सुरेन्द्र का साथ निभाई बैजू यानी बैजनाथ प्रसाद ने। पंजाब पुलिस के डीएसपी की पिस्टल से गोली से घायल अमरनाथ यात्री सुरेन्द्र की हालात देख सभी लोग डर और सहम गये थे। इलाज के लिए ले जाने की बात चली तो एक को छोड़ किसी यात्री साथी ने साथ नहीं दिया। रसूलपुर चट्टी के प्रसिद्ध दवा व्यवसायी बैजनाथ प्रसाद तैयार हुए और अभिभावक के तौर पर पिछले तीन दिनों से परिजनों के अस्पताल पहुंचने तक घायल सुरेन्द्र की सेवा सुश्रूषा में लगे रहे। बैजनाथ प्रसाद ने बताया वे पिछले करीब डेढ़ दशक से बर्फानी बाबा के दर्शानार्थ अमरनाथ जा रहे हैं पर ऐसा संकट कभी नहीं आया था पर संकट आ ही गया तो बाबा ने इससे लड़ने की हिम्मत भी दी। भले ही सभी साथी ऐसे मौके पर चले गये पर हमने अपने सहयात्री का साथ नहीं छोड़ा। घायल सुरेन्द्र के परिजन सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने बैजनाथ प्रसाद की प्रशंसा की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग