राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अमनौर अंचल परिषद की बैठक पैगा बाज़ार पर अवधेश कुमार भाकपा अंचल सचिव के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमें अंचल परिषद का सम्मेलन दिनांक 21 अगस्त को भेल्दी के दरोगा राय श्रीधर बाबा इंटर कॉलेज में कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अंचल सम्मेलन से पहले सभी शाखाओं का भी सम्मेलन करा लेना है क्योंकि सितंबर माह में जिला और राज्य सम्मेलन है। बैठक में स्थानीय समस्या जैसे राजा चौक से पश्चिम की तरफ जाने वाले रास्ते में दो जगह कटाव हो गया है। जिसकी मरम्मती अनिवार्य है, अरना कोठी के पास जल जमाव का समस्या है। जल जमाव के कारण कटसा गांव का आधी आबादी तथा रामचक का कुछ भाग समस्या से जूझता है और कटसा नदी किनारे जो सड़क अवधिया टोला होते हुए बीच गांव में जाती है। वहां रास्ता पर मिट्टी दिलवा कर उच्च करवा कर पीसीसी करवाना जरूरी है क्योंकि नदी में पानी भरने के बाद उस रास्ता पर कमर से ऊपर तक पानी चढ़ जाता है। जिसके चलते आधी गांव के आबादी का रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। इस पर ना ही किसी जन प्रतिनिधि का ध्यान है और नहीं किसी पदाधिकारी का ध्यान है। इसके लिए भाकपा अंचल सचिव के नेतृत्व में एक कमेटी बनी है जिसके प्रतिनिधि मंडल दिनांक 14 जुलाई को प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर इन सारी समस्याओं के निदान पर बात करेंगे। जिला सचिव रामबाबू सिंह ने पार्टी में नई भर्ती कर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं अमनौर अंचल पर्वेक्षक नंद कुमार गिरि ने महंगाई और कुव्यवस्था को खत्म करने के लिए आंदोलन पर जोर दिया। अंचल सचिव अवधेश कुमार ने कहा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों तबला हरमुनिया की जोड़ी है। आज नौजवानों को रोजगार के मुद्दा से भटकाकर गुमराह कर रही है। सेना में परमानेंट बहाली के जगह अग्नि पथ जैसी योजना लाकर युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेला जा रहा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी युवा, किसान और मजदूरों के साथ हमेशा खड़ी रहती है और आगे भी खड़ी रहेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग