राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पोखड़ेरा गांव में शादी में दहेज नहीं देने का आरोप लगाते हुए एक विधवा को उसके चार बच्चों के साथ ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। इस संबंध में स्व. कलामुद्दीन की पत्नी अजमेरी बेगम ने सास व ससुर सहित दस पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे मोहम्मद हुसैन, मीना बेगम, क्यामुदिन, जलालुदीन, पीर मोहम्मद, सद्दाम हुसैन,रौशन तारा, डिबिया,रवैया को आरोपित किया है। पीड़िता का कहना है की उसके पति की मौत हो गई है। जिससे 4 बच्चे हैं।उक्त सभी लोग दहेज में दो लाख रुपए की मांग करते हैं। और बोलते हैं कि जब तक रुपया लेकर नहीं देगी। तब तक घर में रहने देंगे। और उक्त सभी मारपीट कर उसे घर से निकाल दिए हैं। वह अपने बच्चों के साथ नहर बांध पर शरण ली हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग