विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। नगर कार्यालय में नव पदस्थापित ईओ अरुण कुमार ने नगर कर्मियों के साथ पहली बैठक की।व सभी कर्मियों को ईमानदारी से अपने कर्तव्य को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया । नव पदस्थापित ईओ अरुण कुमार ने कहा कि परसा नगर क्षेत्र की विकास की गति को बढ़ा कर नगर को और अधिक विस्तार कर व अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कर सौंदर्यीकरण करना हमारी प्राथमिकता होगी। मौके पर नगर जेई गौतम कुमार, विनोद दास, अर्जुन सिंह, अशोक कुमार, शिव कुमार सिंह, सत्येन्द्र राय, शिव प्रसाद राय, चंदेश्वर राय, सुनील सिंह, पुलिस राय, विजय कुमार, मुकेश कुमार सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग