राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के भागवतपुर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवास का सोमवार को मढ़ौरा डीसीएलआर रवि शंकर कुमार के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया। डीसीएलआर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का जांच एक अभियान के तहत कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जिसमे 15 अगस्त तक सभी आवास को पूर्ण करना है।जिन लाभुक का राशि बकाया था उन्हें ऑन द स्पॉट भुगतान किया गया।वार्ड तीन के प्रभावती देवी द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया था।वार्ड एक के धर्मावती देवी का सप्ताह में कार्य पूर्ण हो जायेगा। तथा उषा देवी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका था।जिन्हे तीसरी किस्त की भुकतान ऑन द स्पॉट किया गया।निरीक्षण के क्रम में जिन लाभुक का आवास पूर्ण नही हुआ है उन्हें हर हाल में 15 अगस्त के पहले आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।जो लाभुक प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लेकर आवास नही बना रहे है उन्हें दंडित किया जाएगा और उनसे राशि वसूल किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर एवम तरैया बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने स्थानीय मुखिया मुकेश कुमार यादव को कहा कि गरीब लाभुक को अपने स्तर से गिट्टी,बालू,छड़ व सीमेंट उपलब्ध करा दे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग