राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। कोपा थानाक्षेत्र के सम्हौता गांव से 15 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार धंधेबाज सम्हौता का ही रामबाबु साह एवं रामनाथ मुसहर बताया गया है। वहीं बसडीला मोड़ से 30 लीटर देशी शराब के साथ एक बाइक को कोपा पुलिस ने जब्त किया। धंधेबाज पुलिस को देख बाइक छोड़ कर भाग गया। परंतु गश्ती दल ने धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज रिविलगंज थाना क्षेत्र के जान टोला निवासी मुन्ना चौधरी बताया गया है। तीनों धंधेबाजों को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग