राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। हत्याकांड के दो नामजद अभियुक्त को नाटकीय ढंग से पुलिस ने गिरफ्तार कर छपरा मंडल कारा भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने मशरक थाना कांड सं- 21/19 के नामजद अभियुक्त व सिवान जिले के नवीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डमछो गांव निवासी स्व हीरा यादव के पुत्र नन्दलाल यादव एवं स्व मुन्नीलाल राय के पुत्र राजेन्द्र राय को पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर छपरा मंडल कारा भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत अरना बीचला टोला गांव निवासी गणेश सिंह के घर के पीछे बसवारी में अशोक सिंह का हत्या कर साक्ष्य को छिपाने को ले शव को फेंक दिशा गया था। मृतक अशोक सिंह के पुत्र बिट्टू कुमार सिंह ने मशरक थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराया था जिसमें अपने पिता अशोक सिंह की हत्या कर शव को बसवारी में फेंक दिया जाने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग