राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड मस्तिचक के कर्मी का लोनी से पैसा मांगना महंगा पड़ गया। कर्मी का लोनी के द्वारा एक उंगली काट लिया गया। दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्तिचक स्थित आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक शिव शंकर कुमार के द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। जहां प्रबंधक द्वारा बताया गया है कि गोविंद कुमार को कंपनी द्वारा दिये गये लोन का पैसा लाने के लिए कोइला गांव निवासी हरेंद्र राम के यहां भेजा गया था। जहां कर्मचारी द्वारा पैसा मांगने पर हरेंद्र राम, उनकी पत्नी चिंता देवी व पुत्र रंजीत कुमार सभी गाली-गलौज के साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच हरेंद्र राम पैकेट से चाकू निकाल हमला करते हुए कर्मचारी के बाएं हाथ का एक उंगली काट दी। जहां कर्मचारी के गिरने पर उसके पैकेट से 12,200 रुपये तगादा कर रखा गया। जाे निकाल लिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग