राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एसपी ने लापरवाही और क्राइम कंट्रोल नहीं होने पर एसआई अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया है। एसपी द्वारा बार-बार सख्त निर्देश व चेतावनी दिये गये थे। बावजूद अपराध नियंत्रण के लिए कोई कार्रवाई नहीं करने, अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं करने पर कार्रवाई की गई है। घटित घटनाओं पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने, कर्तव्यहीनता एवं आदेशोल्लंघन के लिए सारण जिला के अवतारनगर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर कर दिया है। कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग