राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। प्रखण्ड के सभागार में बीडीओ डा. दीपक कुमार सिंह ने आवास सहायक के साथ बैठक की।बीडीओ ने सभी आवास सहायक को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रखण्ड के तेरह पंचायतों में पुराने व नये आवास लाभुक जो राशि का उठाव कर लिये है। वे यथाशीघ्र अपना आवास निर्माण कार्य पूर्ण करावे। उन्होंने कहा कि जो लाभुक आवास निर्माण कार्य में लापरवाही करेंगे। उनपर प्राथमिकी दर्ज की करवाई करायी जाएगी। बताते चले कि बैठक के पूर्व बीडीओ डाॅ. दीपक कुमार सिंह ने प्रखण्ड के सगुनी पंचायत में आवास निर्माण कार्य का जांच कर लाभुकों को अविलम्ब अधूरे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग