राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। थानाक्षेत्र के विशुनपुरा गांव में शनिवार की रात गाय चोरी कर रहे आरोपियों ने मारपीट कर पिता पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों का इलाज सामुदायिक अस्पताल जलालपुर में किया गया। इस संबंध में चंद्रभूषण सिंह उर्फ अकाली ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज करा कर कहा है कि आरोपी उनके दरवाजे पर बंधी चालीस हजार की गाय की चोरी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देख लिया तो विरोध किया। जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें व उनके पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में दो नामजद तथा कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग