राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कमता का है। पीड़ित उमेश कुमार साह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें तीन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि अपने खरीदगी जमीन पर बैठा था। तभी गांव के ही अक्षबर साह एवं उनकी पुत्री प्रियंका कुमारी एवं प्रीति कुमारी लाठी-डंडे से लैस हो कर पहुँचे एवं गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिए। हल्ला-गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तबतक सभी नामजद फरार हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग